MP में हीट वेव का अलर्ट,चिलचिलाती धूप से लोग हुए बेहाल
प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बर्षा रही है। चिलचिलाती धूप और लगातार तापमान बढ़ने की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने 23 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. 25 मई से नौतपे की शुरुआत भी होने वाली है. इसके बाद गर्मी और बढ़ सकती है. लू के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा. वही वरिष्ट मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धौले ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, सागर, भिंड, मुरैना, उज्जैन भी शामिल है.
वही दूसरी ओर प्रदेश के दक्षिण हिस्से में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं. मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि छिंदवाड़ा, अशोकनगर, शिवपुरी, मैहर के साथ कुछ अन्य जगहों पर तापमान कम रहेगा और बारिश भी होने की संभावनाएं हैं.
आपको बता दे मंगलवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा, जिसमें भोपाल, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, शाहजहांपुर, टीकमगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, धार, शिवपुरी, खरगोन , दमोह, सतना, खंडवा, रायसेन, खंडवा, सागर, गुना, मुरैना, नौगांव, भिंड, खाजुराओं, निवाड़ी, जबलपुर का तापमान सबसे गर्म रहा. रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. यहां का तापमान 45.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को भोपाल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी.
Newsdesk