मोहन यादव आज उत्तरप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अन्य राज्यों में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। डॉ मोहन यादव आज उत्तरप्रदेश की तीन लोकसभाओं में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव उत्तरप्रदेश के महाराजगंज, कुशीनगर और जौनपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही वे बिहार के गया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।और अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। और सभी को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
आपको बता दे सबसे पहले वे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बरगदवा ग्राउंड नौतनवां में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर दो बजे कुशीनगर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में जनता इंटर कॉलेज ग्राउंड, रामकोला में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।जिसके बाद वे शाम साढ़े छह बजे वाराणसी से गया (बिहार) पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Newsdesk