Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी मणिपुर से शुरू करेंगे अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी मणिपुर से शुरू करेंगे अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब अपनी दूसरी यात्रा "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के लिए पूरी तैयारी में हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी। अब यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा कहां से शुरू होगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इसकी जानकारी साझा की है, जिससे सभी में स्पष्टता हुई है।
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि, "14 जनवरी से राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा से सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा घबराई हुई है कि अगर विपक्ष के लोग एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे तो चुनौती खड़ी होगी। और मुझे विश्वास है कि INDIA गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। वहीं लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा है कि, सीटों का बंटवारा जल्दी ही होगा।
Newsdesk