Tokyo:अफ्रीका में हर पांचवा व्यक्ति भुखमरी का शिकार 

Tokyo:73. 3 करोड़ लोग भूख का सामना कर रहे हैं सयुंक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट

Tokyo:अफ्रीका में हर पांचवा व्यक्ति भुखमरी का शिकार 

सीटीटुडे | दुनिया की खाद्य सुरक्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में दुनिया की खाद्य सुरक्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। "द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन 2024" रिपोर्ट में बताया गया है कि 73.3 करोड़ लोग अब भी भूख का सामना कर रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में एक गंभीर स्थिति को दर्शाता है। 2019 में कॉविड-19 के पहले जो स्थिति थी। उससे भयावह स्थिति में 2024 मे हो गई है।भुखमरी की स्थिति केवल 15.2 करोड़ लोगों की थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 73.3 करोड़ तक पहुँच चुका है। अफ्रीका के देशों में स्थिति सबसे खराब है, जहाँ हर पांचवां व्यक्ति भुखमरी का शिकार है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर 11 इंसान मे 1 इंसान खाली पेट सोने के लिए मजबूर हो गया है| 

 कुपोषण बढ़ा रहे पेकफूड के उत्पाद 

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे 90% उत्पाद कुपोषण को बढ़ावा दे रहे हैं। वर्तमान में, 233 करोड़ लोग पर्याप्त भोजन की कमी का सामना कर रहे हैं और 86.4 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का शिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 15 वर्षों में खाद्य सुरक्षा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, और हालात 2008-09 की तुलना में और भी खराब हो गए हैं। यह स्थिति विश्व के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है।