KERAL:केरल वायनाड भूस्खलन :49 लोगों की मौत ,400 से अधिक दबे ,सेना तैनात
KERAL:पीएम मोदी ने की राहत राशि की घोषणा :मृतकों क्वे परिजनों को 2 लाख ,घायलों को 50 हजार
सीटीटुडे | केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से 49 लोगों की मौत हो गई है और 400 से अधिक लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जिससे चार गांव बह गए। सेना को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित अन्य सभी अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है। अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया और केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है।
Newsdesk