मध्यप्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
आज 15 जिलों में बारिश-बिजली और आंधी का अलर्ट, गिर सकते है ओले, 26 को फिर एक्टिव होगा सिस्टम
मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बन्स, साइक्लोनिक सकुर्लेशन के साथ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले 3 दिनों तक गर्जन, बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज हवा, आंधी के साथ बारिश हुई। आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 4 दिन से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है,जो अगले 3 दिन यानि 25अप्रैल तक होती रहेगी,वही 26 अप्रैल से एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है. इस वजह से अप्रैल के आखरी सप्ताह में भी बारिश होने का अनुमान है.
एमपी मौसम विभाग ने आज खरगोन, धार, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में कहीं-कहीं बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बात दे अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे है.भोपाल में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई है.वही,अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है.7 से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई थी।अब फिर से प्रदेश भींग रहा है.25अप्रैल तक फिर से बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है
Newsdesk