बॉम्बे हाईकोर्ट ने छोटा राजन को दी जमानत जया शेट्टी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा को किया निलंबित

बॉम्बे हाईकोर्ट ने होटल व्यवसायी हत्या मामले में छोटा राजन को जमानत दे दी है. इसके अलावा आजीवन कारावास की सजा भी रद्द कर दी है. राजन को 2001 में होटलियर जया शेट्टी के हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने  छोटा राजन को दी जमानत जया शेट्टी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा को किया निलंबित

 बॉम्बे हाईकोर्ट ने होटल व्यवसायी हत्या मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन जमानत दे दी है. इसके अलावा आजीवन कारावास की सजा भी रद्द कर दी है. राजन को 2001 में होटलियर जया शेट्टी के हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. 30 मई 2024 को, विशेष एमसीओसीए (MCOCA) कोर्ट ने राजन और अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यह राजन की दूसरी उम्रकैद की सजा है, क्योंकि वह पहले से ही 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में जेल में हैं. आज, न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने जमानत मंजूर की और उनकी उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया, जब तक उनकी अपील विशेष एमसीओसीए कोर्ट के फैसले के खिलाफ नहीं सुनवाई जाती.