मध्यप्रदेश में शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
मध्यप्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र से शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इसी बीच कई तस्वीरें ऐसी भी सामने आ रही है। जो लोकतंत्र के प्रति सजगता बयां कर रही है। ऐसी ही एक तस्वीर मंडला संसदीय क्षेत्र से आई है.पहले चरण के मतदान के दौरान एक दूल्हे ने शादी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर अपनी पत्नी पूजा मेहरा को मतदान केंद्र ले जाकर मतदान कराया।
दरअसल, बालाघाट में दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया और दुल्हन विदाई से पहले बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के साईटपाथोर के मतदान केंद्र क्रमांक-34 पर अपने वोट दिए साथ ही उन्होंने मतदाताओं से की मतदान करने की भी अपील की.
बता दें कि दुल्हन की विदाई होनी थी, लेकिन उसने फैसला किया कि पहले मैं वोट डालने जाऊंगी. इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंची, जहां उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि वोट डालने के बाद घर पर विदाई की रस्म पूरी की गई. इसके बाद वह ससुराल गई है.
Newsdesk