पीएम की रैली से पहले जीतू पटवारी ने पूछा सवाल,जाने क्या है सवाल
मध्यप्रदेश में पीएम की रैली से पहले जीतू पटवारी ने मोदी से पूछे सवाल बोले-मध्य प्रदेश में युवा, महिला, किसान परेशान क्यों है.
आज मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दमोह में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली है। पीएम के मध्य प्रदेश दौरे से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उनसे सवाल पूछ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी आज फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं! मैं फिर उनसे कुछ सवाल पूछ रहा हूं! पटवारी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि मध्य प्रदेश में युवा, महिला और किसान परेशान क्यों हैं? आदिवासियों पर सबसे अधिक अत्याचार यहीं क्यों हो रहा हैं ?
क्यों मोदी की गारंटी को पूरा नहीं किया जा रहा है? गेंहू और धान का घोषित समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा है?लाड़ली बहनें 3000 प्रतिमाह पाने के लिए कब तक इंतजार करेंगीं ? कब रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा ? मध्यप्रदेश की जागरूक जनता तमाम अन्याय, अत्याचार और यातनाओं के खिलाफ खुलकर मतदान करेगी! भाजपा को सबक सिखाएगी!
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दमोह में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।इससे पहले प्रधानमंत्री 7 अप्रैल को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के पक्ष में रोड शो से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके है। इसके बाद 9 अप्रैल को पीएम ने बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के लिए जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री अभी तक पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आ रहे है। बतादें प्रदेश में चार चरणों में मतदान है। पहले चरण के लिए 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 6 सीटों पर 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 9 सीटों पर सात मई और चौथे चरण में 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।
Newsdesk