MP: मध्य प्रदेश में 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरूआत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज से इसका उद्घाटन करेंगे और रेवती रेंज में पौधे लगाने के लिए पितृ पर्वत भी जाएंगे।

MP: मध्य प्रदेश में 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरूआत

सीटीटुडे| आज से मध्य प्रदेश में 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरूआत हो रही है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर वेद-पुराण तक के सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज से इसका शुभारंभ करेंगे। कॉलेज का मुख्य ध्यान रोजगार देने वाले सब्जेक्ट्स जैसे लॉजिस्टिक, हवाई जहाज संबंधित कोर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मार्केटिंग, कृषि और पर्यटन के कोर्स पर रहेगा। इसके साथ ही, यह कॉलेज संभागवार विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह इंदौर आएंगे और रेवती रेंज में पौधे लगाने के लिए पितृ पर्वत भी जाएंगे। वे एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान में वर्ल्ड रिकॉर्ड के तहत पौधारोपण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अभियान में शामिल होंगे। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आ रहे हैं।

सुबह 7 बजे से रेवती पहाड़ी पर पौधारोपण शुरू हुआ है। यहां 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस दौरान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धरतीपूजन कर पौधारोपण की शुरुआत की है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी उपस्थित है। आज हजारों के संख्या में शहरवासी पौधारोपण कर रहे हैं। पौधारोपण करने आने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी है। यहां दिन भर भंडारा चलेगा।