Dhar Liquor Seized: अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों वाहनों के साथ 1.3 करोड़ की 600 पेटियों जब्त
Dhar Liquor Seized: अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों वाहनों के साथ 1.3 करोड़ की 600 पेटियों जब्त
Dhar Liquor Seized: जिला पुलिस ने एक वाहन में लगभग 600 पेटी अंग्रेजी शराब को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है, जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह शराब महाराष्ट्र से गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में जब्त शराब की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपए बताई है।
जब पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ की, तो पता चला कि शराब का परमिट महाराष्ट्र के भिवंडी, धुले, पलासनेर, इंदौर में था। और यह शराब इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर गुजरात में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। इस पूरे मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।साथ ही दोनों वाहनों में भरी कुल 600 पेटी शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपए हैं।
Newsdesk