भोपाल में 2027 तक पूरा होगा मेट्रो का काम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों जिसमें भोपाल और इंदौर में चल रही मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक की।

भोपाल में  2027 तक पूरा होगा मेट्रो का काम

मध्यप्रदेश , सिटी टुडे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक की। मध्य प्रदेश के इन दो बड़े शहरों में मेट्रो का काम कब तक पूरा किया जाएगा,इस पर मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट के अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चर्चा की। बैठक में विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।मेट्रो परियोजना में सरकार की बैठक पर नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए काम को जल्द ही पूरा करने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष ने इस मौके पर कांग्रेस की सरकार का हवाला भी दिया।

बैठक में  बताया गया कि भोपाल मेट्रो परियोजना के सुभाष नगर से करोंद का कार्य शुरू होगा। 2027 तक संपूर्ण परियोजना पूरी होगी। साल 2031 तक साढ़े चार लाख लोग रोजाना मेट्रो में सफर कर सकेंगे।बैठक में इंदौर मेट्रो परियोजना पर हुई चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि इंदौर में 17 किलोमीटर का कार्य किया जा रहा है। भोपाल में हुई समीक्षा बैठक के दौरन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ मेट्रो परियोजना का काम कर रही कंपनियों को भी काम को लेकर गुणवत्ता परख के साथ काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।