सिंघार का सरकार से सवाल, नर्सिंग घोटाले में आकाओं की गिरफ्तारी कब

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सवाल किया है कि नर्सिंग घोटाले में बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी।

सिंघार का सरकार से सवाल, नर्सिंग घोटाले में आकाओं की गिरफ्तारी कब


 मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इन दिनों राज्यों में सुर्खियों में बने हुए है। नर्सिंग घोटाले पर आवाज उठाते हुए एक्स पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं, लेकिन अभी बड़े 'मगरमच्छ' को पकड़ना बाकी है।उन्होंने कहा कि मप्र नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल की तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को सरकार ने तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया है। इस घोटाले में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने की जांच में मिले तथ्यों में पाया गया कि उन्होंने भारी अनियमिताएं की हैं। जांच में सुनीता शिजू को अपने कार्यकाल में गंभीर कदाचरण का दोषी पाया गया। सुनीता शिजू एक नर्स थी, पर उन्हें रजिस्ट्रार बना दिया गया था।
 सिंघार ने सरकार से सवाल किया कहा कि अभी ऐसे ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन फर्जीवाड़े में मंत्री विश्वास सारंग, एसीएस मुहम्मद सुलेमान और आईएएस निशांत बरबड़े पर कार्रवाई कब होगी।
अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल द्वारा 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र तथा 04 अगस्त 2023 को अतिरिक्त अधिरोपित आरोप पत्र शिजू को जारी किया गया था। प्रकरण अत्यन्त गंभीर प्रवृति का होने के कारण कार्यालय अधिष्ठाता, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जाँच में सुनीता शिजू द्वारा पदस्थी अवधि के दौरान की गई अनियमितताएँ अत्यंत अत्यंत गंभीर कदाचरण श्रेणी मे पायी गयीं। इस कृत्य के कारण प्रदेश में कई नर्सिंग संस्थाओं की गलत मान्यतायें जारी करने से प्रवेशरत छात्र-छात्राओं का भविष्य संकटपूर्ण हुआ तथा प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था कीं छवि धूमिल हुई। उक्त के दृष्टिगत शिजू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।