MP:मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी

MP: शिवराज सिंह के इस्तीफा के बाद बुधनी में चुनाव सरगर्मी,बीते 20 सालों से भाजपा के कब्जे में रही है बुधनी विधानसभा सीट |

MP:मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी

MP सीटीटुडे | मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो हाल ही में लोकसभा सांसद चुने गए और केंद्रीय मंत्री बने, ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत

भाजपा ने बुधनी उपचुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है, जिसमें राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को प्रभारी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस बीच, शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, और अन्य नेता टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

चुनाव की तिथियों की प्रतीक्षा

चुनाव आयोग ने अभी तक बुधनी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह जुलाई के अंत तक उपचुनाव की तारीख़ो  की घषणा हो सकती है  

कांग्रेस की तैयारी

कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल।,उपचुनाव के प्रभारी जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने बुधनी के नेताओं के साथ संभावित प्रत्याशी को लेकर बात की थी | 

बुधनी का राजनीतिक परिदृश्य

पिछले 20 सालों से बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है, जहां से शिवराज सिंह चौहान ने लगातार जीत हासिल की है। हाल के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।