SPORTS: फुटबॉलर इब्राहिमोविच नहीं जानते भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को
फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविच ने हाल ही में कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को नहीं जानते। एक साक्षात्कार में इब्राहिमोविच ने बताया कि वह क्रिकेट नहीं देखते, इसलिए विराट को नहीं पहचानते।
सिटीटुडे :स्वीडन के पूर्व पेशेवर फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविच ने हाल ही में कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को नहीं जानते। एक साक्षात्कार में इब्राहिमोविच ने बताया कि वह क्रिकेट नहीं देखते, इसलिए विराट को नहीं पहचानते। यह टिप्पणी उन्होंने अमेरिकी सोशल मीडिया स्टार डैरेन जेसन वॉट्किंस जूनियर के साथ बातचीत के दौरान की। इब्राहिमोविच ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि वह विराट को नहीं जानते।
इब्राहिमोविच की नेटवर्थ विराट से काफी ज्यादा :
इब्राहिमोविच और विराट की तुलना करें तो, इब्राहिमोविच की नेटवर्थ विराट से काफी ज्यादा है। जहां विराट की नेटवर्थ लगभग 1000 करोड़ रुपये है, वहीं इब्राहिमोविच की नेटवर्थ लगभग 15000 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में विराट इब्राहिमोविच से आगे हैं। इब्राहिमोविच के इंस्टाग्राम पर 64 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि विराट के 270 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल:
इब्राहिमोविच को उनके करियर में उनकी कलाबाज स्ट्राइक, वॉली, तकनीक, गेंद पर नियंत्रण और शारीरिक प्रभुत्व के लिए जाना जाता है। उन्हें अब तक के सबसे महान स्ट्राइकरों में से एक माना जाता है और अपने करियर में उन्होंने 34 ट्रॉफी जीती हैं और 570 से अधिक गोल किए हैं, जिनमें 500 से अधिक क्लब गोल शामिल हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
Newsdesk