Vedic Clock in Ujjain: 1 मार्च को पीएम मोदी करेंगे दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, बताएगी मुहूर्त-पंचांग

Vedic Clock in Ujjain: 1 मार्च को पीएम मोदी करेंगे दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, बताएगी मुहूर्त-पंचांग

Vedic Clock in Ujjain: 1 मार्च को पीएम मोदी करेंगे दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, बताएगी मुहूर्त-पंचांग

 उज्जैन।Vedic Clock in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक मार्च को वैदिक घड़ी का वर्चुअल लॉन्च किया जाएगा। यह एक डिजिटल घड़ी होगी जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) के साथ-साथ पंचांग और 30 मुहूर्त की जानकारी भी प्रदान करेगी। इस घड़ी से सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का समय भी जाना जा सकेगा।उज्जैन में जीवाजी वैधशाला के पास 85 फीट ऊंचा टावर बनाया गया है, जिसमें एक 10×12 की वैदिक घड़ी लगाई जाएगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना को दर्शाने वाली दुनिया की पहली घड़ी होगी। उज्जैन को काल गणना का केंद्र माना जाता है और यहाँ से ही दुनियाभर का स्टैंडर्ड टाइम निर्धारित किया जाता था। CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को टाइम कैलकुलेशन का सेंटर बनाने की योजना बताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि 300 साल पहले उज्जैन से ही दुनियाभर का स्टैंडर्ड टाइम निर्धारित किया जाता था। आपको बता दें कि 22 दिसंबर 2023 को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने कहा कि वे प्राइम मेरिडियन को इंग्लैंड के ग्रीनविच से उज्जैन तक ट्रांसफर करेंगे। उज्जैन में देश की पहली वैधशाला राजा जयसिंह द्वितीय ने सन् 1729 में बनवाई थी। जिसमें समय देखने के लिए 'धूप घड़ी' बनाई गई थी।उज्जैन समेत देश भर के शहरों के समय का आकलन किया जाता था। 

वैदिक घड़ी से मिलेगी यह जानकारी 

वैदिक घड़ी इंटरनेट और GPS से जुड़ी होगी और IST, GMT के साथ भारतीय काल गणना विक्रम संवत् की जानकारी प्रदान करेगी। इसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय, ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल, और मौसम से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। घड़ी में हर घंटे बाद बैकग्राउंड में नई तस्वीर दिखेगी, और धार्मिक स्थलों के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, नवग्रह, राशि चक्र के साथ भी दिखाई देगा। इसमें देश-दुनिया के खूबसूरत सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण के नजारे भी दिखेंगे।

मोबाइल एप 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'  होगा लॉन्च

एक नए मोबाइल एप 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' लॉन्च होगा। जो वैदिक घड़ी के सभी फीचर को शामिल करेगा। यह एप आरोह श्रीवास्तव द्वारा डिज़ाइन किया जा रहा है। उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी के बदलाव को  इस ऐप पर देखा जा सकेगा। यूजर्स इसे मैन्युअल भी ऑपरेट कर सकेंगे।