PM Modi Launches Postage Stamps: अयोध्या के राम मंदिर को समर्पित डाक टिकट और पुस्तक हुई जारी

PM Modi Launches Postage Stamps: अयोध्या के राम मंदिर को समर्पित डाक टिकट और पुस्तक हुई जारी

PM Modi Launches Postage Stamps:  अयोध्या के राम मंदिर को समर्पित डाक टिकट और पुस्तक हुई जारी

PM Modi Launches Postage Stamps: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक के डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी, और मंदिर के अंदर-बाहर की मूर्तियां शामिल हैं।इस पुस्तक में कुल 6 टिकटें हैं। जिनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और माँ शबरी शामिल हैं। सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती इस लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है। साथ ही पांच भौतिक तत्व यानि की  'पंचभूत'  आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी, और जल विभिन्न डिजाइन तत्वों के माध्यम से परिलक्षित होते हैं, और सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक पंचमहाभूतों का पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हैं।

PM Modi Launches Postage Stamps: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छापे गए इस स्टाम्प पुस्तक का उद्देश्य भगवान राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को विभिन्न समाजों में प्रस्तुत करना है। इस 48 पन्नों की पुस्तक में दुनिया भर में विभिन्न देशों जैसे अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं। नीचे दी गई सूची में आप इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में विशाल राम मंदिर का 'प्राण प्रतिष्ठा' (अभिषेक) समारोह होने की तैयारी तेजी से चल रही है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।