Delhi Weather: दिल्ली में ठंडक बढ़ी, न्यूनतम तापमान 6.2°C पर पहुंचा
Delhi Weather: दिल्ली में ठंडक बढ़ी, न्यूनतम तापमान 6.2°C पर पहुंचा
Delhi Weather:दिल्ली में ठंड की बात करें तो बृहस्पतिवार को ठंडक बढ़ी और धुंध भी छाई रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक सबसे कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से कम है। सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस, और बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। एक्यूआई का स्केल शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
Newsdesk