Ayodhya Ram Mandir: जानें श्याम शिला से क्यों तैयार की गई है राम लला की प्रतिमा
Ayodhya Ram Mandir: जानें श्याम शिला से क्यों तैयार की गई है राम लला की प्रतिमा
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु श्री राम की बाल स्वरूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो चुकी है। जिससे पूरे देश में आस्था का सैलाब उतरा है। इस अलौकिक छवि और सौंदर्य से भरी प्रतिमा का रहस्य जानने के लिए कई लोगों के मन में प्रश्न है। प्रभु राम की बाल स्वरूप प्रतिमा लोगों का मन मोह रही है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह भी प्रश्न है कि रामलला की अलौकिक छवि और सौंदर्य वाली प्रतिमा काली क्यों बनाई गई है।तो आइए जानते है- रामलला के श्यामल रूप का पौराणिक उल्लेख वाल्मीकि रामायण में है, और इस कारण उनकी प्रतिमा अयोध्या में काले रंग के पत्थर से बनाई गई है। इस प्रतिमा को लोग सुन्दरता और अलौकिक छवि से परिपूर्ण मानते हैं, और इसका कहा जाता है कि यह आने वाले करीब 1000 सालों तक खराब नहीं होगी। हिंदू अनुष्ठानों के दौरान इसे दूध, पानी, हल्दी, कुमकुम आदि से सजाया जा सकता है और इस पर कोई असर नहीं होगा।
Newsdesk