मध्यप्रदेश में ओले बारिश और तेज आंधीका रेड अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में लगातार तेज आंधीऔर बारिश का मौसम विभाग से रेड अलर्ट जारी
छिंदवाड़ा में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लगातार पांचवें दिन मध्यप्रदेश में ओले-बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल-इंदौर समेत 31 जिलों में भी गरज-चमक, ओले, बारिश और आंधी चलने का अनुमान लगया जा रहा है। नर्मदापुरम-बैतूल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।
राजधानी उज्जैन समेत,शाजापुर,विदिशा,सिवनी,बालाघाट,नर्मदापुरम समेत 27जिले में आज तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना हो सकती है.मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है,वही भोपाल में तेज बारिश ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोर दिया है ,अप्रैल महीने में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
हलाकि बारिश के कारण भोपाल समेत कई शहरों में दिन का तापमान भी लुढ़क गया। भोपाल में 3.8 डिग्री की गिरावट हुई और 33 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में पारा 26 डिग्री रहा। यहां एक ही दिन में 5.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शिवपुरी में 4 और उज्जैन में 3 डिग्री की गिरावट हुई। दमोह में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, टीकमगढ़, उमरिश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रायसेन सबसे ठंडा और धार सबसे गर्म जिला रह । धार में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Newsdesk