Loksabha Election 2024: दिल्ली में बीजेपी सातों सीटों पर किसे देगी मौका...

Loksabha Election 2024: दिल्ली में बीजेपी सातों सीटों पर किसे देगी मौका...

Loksabha Election 2024: दिल्ली में बीजेपी सातों सीटों पर किसे देगी मौका...

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के करीब आते ही अब सभी पार्टियों में प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा छिड़ गई है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम के सुझाव के लिए प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में बात की गई। और प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी को ऑब्जर्वर बनाया गया था। रायशुमारी करने वालों में पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़े बीजेपी प्रत्याशी, एमसीडी पार्षद, जिला अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल रहे। 

जिसमें प्रत्येक लोकसभा सीट से 4 या 5 लोगों के नाम का सुझाव देना था। लेकिन कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना अधिक था। कि इससे अधिक नामों के सुझाव दिए गए। कुल मिलाकर 40-45 नामों के सुझाव मिले हैं। सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली संसदीय सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने के लिए वेदव्यास महाजन और प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था। सूत्रों का कहना है कि यहां से जिन नामों के सुझाव मिले हैं। उनमें दो चर्चित नाम हैं। इसमें से एक केंद्रीय मंत्री का भी नाम भी है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने के लिए प्रदेश मंत्री हरीश खुराना और प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया को ऑब्जर्वर बनाया गया था। प्रत्येक संसदीय सीट पर संभावितों के नाम के सुझाव देने के लिए 15 से 18 लोगों की टीम बनाई गई थी।ईस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए ऑब्जर्वर पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह व अन्य एक पदाधिकारी को बनाया गया था। साउथ दिल्ली सीट के लिए ऑब्जर्वर अशोक देवराहा और जय भगवान अग्रवाल को बनाया गया था। सभी सात सीटों से कुल कुल मिलाकर 40-45 नामों के सुझाव आए हैं।