Farmer protest: किसान आंदोलन हुआ शांत, खुलने लगे दिल्ली के बॉर्डर

Farmer protest: किसान आंदोलन हुआ शांत, खुलने लगे दिल्ली के बॉर्डर

Farmer protest: किसान आंदोलन हुआ शांत, खुलने लगे दिल्ली के बॉर्डर

नई दिल्ली।Farmer protest: राजधानी दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पिछले करीब दो हफ्ते से बंद रास्ते को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां अभी सर्विस रोड को लोगों के आने-जाने के लिए खोला जा रहा है। उसके बाद यहां से हल्के वाहनों के आवागमन की शुरुआत हो सकेगी। जो इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी। बता दें कि पिछले करीब दो हफ्ते से यहां से पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। लोगों को 5 से 6 फीट ऊंची दीवार (सीमेंटेड बैरिकेड) पर चढ़कर बॉर्डर को क्रॉस करना पड़ता था। संडे को दिल्ली पुलिस की निगरानी में सीमेंटेड बैरिकेड्स को जेसीबी और क्रेन की मदद से तोड़ा गया। यहां कंक्रीट और सीमेंट की बनाई गई दीवार अब इतनी मजबूत हो गई है। कि जेसीबी को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोपहर करीब 3 बजे तक जेसीबी की मदद से एक से दो लेयर की सीमेंट की दीवार को ही तोड़ा जा सका। उसको तोड़ने और हटाने के लिए मौके पर 3 से 4 जेसीबी और हाइड्रोलिक क्रेन लगाए गए हैं। वह भी मशीनरी सीमेंट के पत्थर, मिट्टी से भरे कंटेनर, सड़क लगाए गए सीमेंट के प्लास्टर को हटाने में लगी हुई हैं। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि अभी फिलहाल लोगों को रिलीफ दिलाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। अभी सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से नहीं खोला जाएगा। फ्लाईओवर के ऊपर पुलिस की चौकसी और वहां पर पहले की तरह ही सभी बैरिकेड मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी किसानों के दिल्ली कूच पर रोक लग गई है। अगर फिर से किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तैयारी शुरू होती है तो फिर से इन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।