HighCourt: मोदी पर ‘जेबकतरे’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी को जारी नोटिस पर आठ सप्ताह में आएगा फैसला

HighCourt: मोदी पर ‘जेबकतरे’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी को जारी नोटिस पर आठ सप्ताह में आएगा फैसला

HighCourt: मोदी पर ‘जेबकतरे’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी को जारी नोटिस पर आठ सप्ताह में आएगा फैसला

नई दिल्ली: उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए 'जेबकतरे' टिप्पणी के लिए जारी किए गए नोटिस पर आठ सप्ताह के भीतर निर्णय लें। यह फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही अदालत ने किया।

न्यायमूर्ति मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह कहते हुए आदेश दिया, "जवाब दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है और कोई जवाब नहीं मिला है, इसलिए निर्वाचन आयोग को आठ सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है।"

इसमें कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने खुद इस मामले में उचित कार्रवाई करने का दावा किया है और उसने आदालत से निर्देश लिया है कि वह इस मामले पर शीघ्रता से निर्णय लेगा।

दरअसल कांग्रेस नेता ने पिछले महीने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘जेबकतरे’ और अन्य टिप्पणियां की थी। जिस पर अदालत ने उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर गांधी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं द्वारा इस तरह के ‘‘कदाचार’’ को रोकने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का अनुरोध किया है।