Salaar Review: प्रभास स्टारर 'सालार' को सोशल मीडिया पर मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, सिनेमाघरों में आज दे चुकी है दस्तक!

Salaar Review: प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और इसे फैन्स से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है,जो बाद में एथिक्स और वैल्यू मैच ना करने पर एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

फिल्म का पहला शो रात 1 बजे शुरू हुआ। और सभी स्पेशल शो सिनेमाघरों में सुबह 3 बजे और 4 बजे दिखाए गए। ऑडियंस ने इसे काफी सराहना की है, और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू साझा करना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा, "फिल्म ने मेरा दिल छू लिया है, प्रभास की वापसी और उनकी एक्टिंग ने सभी को मोहित कर दिया है।" दूसरे एक यूजर ने कहा, "सालार एक महा धमाकेदार फिल्म है, प्रभास ने बारीकी से प्रदर्शन किया है और स्क्रिप्ट भी शानदार है। एकदम मस्त मूवी है!"

अन्य यूजर्स ने भी फिल्म की उच्च प्रशंसा की है और इसे "ब्लॉकबस्टर" जैसे शब्दों से संबोधित किया है। इसके साथ ही, लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील को भी उनके अद्वितीय निर्देशन के लिए प्रशंसा व्यक्त की है।