Jaywardhan On Mohan Cabinet : कांग्रेस विधायक ने मोहन यादव के संकल्प पत्र के मुद्दों पर उठाया सवाल, कहा-भर्ती के सवाल पर जवाब नहीं

Jaywardhan On Mohan Cabinet : कांग्रेस विधायक ने मोहन यादव के संकल्प पत्र के मुद्दों पर उठाया सवाल, कहा-भर्ती के सवाल पर जवाब नहीं

Jaywardhan On Mohan Cabinet : कांग्रेस विधायक ने मोहन यादव के संकल्प पत्र के मुद्दों पर उठाया सवाल, कहा-भर्ती के सवाल पर जवाब नहीं

Jaywardhan On Mohan Cabinet : मध्य प्रदेश के मोहन कैबिनेट की आज पहली बैठक जबलपुर में होने जा रही है, जिसे लेकर संस्कारधनी जबलपुर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। बैठक आज शाम को होने वाली है,और इसके लिए कैबिनेट मंत्रियों का जबलपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने इस मौके पर एक बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ के बाद मोहन यादव वे दूसरे मुख्यमंत्री हैं जो जबलपुर में कैबिनेट बैठक का आयोजन कर रहे हैं।

जयवर्धन ने कहा, "मैं स्वागत करता हूं, जो कमलनाथ जी ने शुरुआत की थी, उसको आगे बढ़ा रहे हैं। हमने भी उस समय जबलपुर में कैबिनेट की थी, उसके बाद उज्जैन की भी तैयारी थी। हमारा मानना है कि, बैठक जहां भी रखी जाए, वहां के मुद्दों पर ध्यान देंगे।"

उन्होंने और भी कहा, "लेकिन, मुझे लगता है मोहन यादव का ध्यान संकल्प पत्र के वायदे से ज्यादा किस वॉल्यूम पर भजनकीर्तन होना चाहिए, कि जगह अंडा कहां बिकने पर है। लाखों युवा सरकार से पूछ रहे हैं कि, भर्ती कब शुरू होगी। अभी तक सीएम और सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।"

बैठक के मायने पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि, कमलनाथ जी जबलपुर में बैठक की थी, तो उस संभाग को ज्यादा फायदा मिला था। उन्होंने कहा कि वे जो फैसले लिए हैं, वह केवल हेडलाइन पर आने का प्रयास कर रहे हैं और संकल्प पत्र के मुद्दों पर निर्णय लेने का इंतजार है।

जयवर्धन सिंह ने शिवराज के बयान पर कहा, "बीजेपी नेतृत्व ने शिवराज सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की है। वह वरिष्ठ नेता जो सालों तक पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे, उन्हें घर बैठा दिया गया है। इसके पीछे का कारण अमित शाह जी ही बता सकते हैं। मैंने पहले ही कहा था कि, बीजेपी में कई गुट हो गए हैं और जो लोग नाराज थे, उन्हें सरकार में बैठा दिया गया है। केंद्र जो चाह रहा था, शायद शिवराज जी उस पर नहीं चल पा रहे थे।"