डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
देश की आजादी के बाद उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बाबा साहब अबेंडकर की जयंती के मौके पर PM मोदी ने भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की.
आज देशभर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। संविधान निर्माता बाबासाहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया वहीँ पीएम मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। दिल्ली के संसद भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राज्यों में भी रैलियों, सभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए कहा की, ''सभी देशवासियो की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन. यह उन्ही की प्रेरणा है की देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ हैं. उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मज़बूरी और गति देने वाले हैं.
News desk Hindi