WTC फाइनल में जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका… मार्करम-बावुमा के आगे कंगारुओं के हर प्लान फेल
लंदन
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है. लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन (13 जून) का खेल समाप्त हो चुका है. तीसरे दिन स्टम्प तक साउथ अफ्रीका ने टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका अब जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं. साउथ अफ्रीका यदि 69 रन बना लेती है तो वो 27 साल बाद कोई आईसीसी खिताब जीतेगी.
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर सिमटी थी. बता दें कि साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन लंच के बाद 138 रनों पर सिमट गई थी. यानी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम लीड मिली थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे.
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने. फिर वियान मुल्डर (27 रन) और एडेन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई. मुल्डर को कैच आउट कराकर स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ा. मुल्डर के आउट होने के बाद मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर शतकीय पार्टनरशिप की है.
एडेन मार्करम ने इस दौरान 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा है. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है.
पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2023-25) के फाइनल में साउथ अफ्रीका जीत के करीब पहुंच चुका है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन (13 जून) स्टम्प तक दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. यानी साउथ अफ्रीका खिताबी जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं.
पहाड़ की तरह क्रीज पर डटे घायल बावुमा
एडेन मार्करम ने अबतक 159 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से 11 चौके निकले हैं. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा ने 121 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है. मार्करम ने रनचेज के दौरान शतक जरूर जड़ा है, लेकिन बावुमा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद जो जज्बा दिखाया, वो काबिलेतारिफ है. बावुमा की इस साहसिक इनिंग्स के आगे एडेन मार्करम की शतकीय पारी भी फीकी लग रही है.
टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए और इनिंग्स की शुरुआत में वो उतने टच में नहीं लगे. जब बावुमा 2 रन पर थे, तो वाइड स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका कैच टपका दिया. कुछ ओवर बाद बावुमा के लिए हालात और भी खराब हो गए, जब रन लेने के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई. यह वाकया साउथ अफ्रीका की पारी के 24वें ओवर में हुआ था. हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बावुमा कराहते और लंगड़ाते हुए दिखाई दिए. हालांकि दर्द के बावजूद बावुमा पहाड़ की तरह डटे रहे और कंगारू गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
टेम्बा बावुमा ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्होंने जश्न मनाने का फैसला नहीं किया. ना ही उन्होंने बल्ला उठाया, ना मुट्ठी बांधी. ऐसा लगता है कि बावुमा पहले टीम की जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं और फिर जश्न का दौर चलेगा. वैसे भी साउथ अफ्रीकी टीम कई बार अहम मौके पर बिखर चुकी है और टीम का आईसीसी खिताब जीतने का इंतजार काफी लंबा हो चला है. हालांकि ऐसा लगता है कि ये 27 सालों का इंतजार शायद आज खत्म हो जाए. बावुमा की इस जुझारू पारी की फैन्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.
साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार कब जीता ICC खिताब?
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने साल 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैम्पियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद से ICC खिताब नहीं जीता है. जब साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार ICC खिताब जीता था, तब टीम के क्रिकेटर्स मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स का जन्म भी नहीं हुआ था. साउथ अफ्रीकी टीम पिछले कुछ सालों में सेमीफाइनल या फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन ट्रॉफी उससे दूर ही रही.
फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए. जवाब में पैट कमिंस के 6 विकेट ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 138 रनों पर ही ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 74 रनों की लीड मिली. फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का टारगेट सेट किया.
news desk MPcg