श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों का ISRO इंटर्नशिप के लिए चयन
छतरपुर।
चौका गांव स्थित श्री कृष्णा विश्वविद्यालय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस अभियांत्रिकी विभाग के दो मेधावी छात्र आयुष और अथर्व का चयन प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इंटर्नशिप के लिए हुआ है।
दोनों छात्र 22 सप्ताह की इस इंटर्नशिप के दौरान अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। यह अवसर छात्रों के करियर को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है।
छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राध्यापकों और सहपाठियों ने भी आयुष और अथर्व को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी हैं।
Newsdesk