Bollywood : समीर वानखेड़े मानहानि मामले में दिल्ली HC ने भेजा समन; जानें क्या है पूरा मामला
Bollywood : समीर वानखेड़े मानहानि मामले में दिल्ली HC ने भेजा समन; जानें क्या है पूरा मामला
ShahRukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कानूनी परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख और गौरी को समन जारी किया है. वानखेड़े ने दोनों पर झूठे आरोप लगाने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.
समीर वानखेड़े का कहना है कि शाहरुख और गौरी खान ने मीडिया और अन्य माध्यमों से उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने इसे व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है
news desk MPcg