इंडिगो पर सरकार का बड़ा एक्शन: रोज़ाना 115 फ्लाइट्स कैंसिल

1 / 1

1.

इंडिगो पर केंद्र का बड़ा एक्शन, रोजाना 115 उड़ानें होंगी कम

दिल्ली। इंडिगो की बढ़ती ऑपरेशनल दिक्कतों और यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के आठवें दिन सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती का आदेश जारी किया है। इसके तहत एयरलाइन की रोजाना करीब 115 फ्लाइट्स कम होंगी। इन स्लॉट्स को अब दूसरी एयरलाइन कंपनियों को अलॉट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को यात्रा विकल्पों की कमी न हो।

सरकार ने इंडिगो के संचालन और ग्राउंड मैनेजमेंट से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए 10 वरिष्ठ अधिकारियों को देश के 10 बड़े एयरपोर्ट पर भेजा है। इन अधिकारियों का काम यात्रियों की समस्याओं को मौके पर समझना और तुरंत समाधान सुनिश्चित करना होगा।

यात्रियों की बढ़ती शिकायतों, फ्लाइट देरी, रद्दीकरण और क्रू की कमी की आशंकाओं के बीच सरकार का यह कदम विमानन क्षेत्र में अनुशासन और विश्वसनीयता बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।