अंडर-19 वर्ल्ड कप का बिगुल आज, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी करोड़ों निगाहें
1.
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, आयुष म्हात्रे संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज 15 जनवरी से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन क्रिकेट प्रेमियों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मैच भारत बनाम अमेरिका के बीच खेला जाएगा, जबकि अन्य मुकाबलों में जिम्बाब्वे vs स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज vs तंजानिया आमने-सामने होंगे।
???????? आयुष–वैभव की जोड़ी से बड़ी उम्मीदें
भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी, वहीं सभी की नजरें विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। पिछले 12 महीनों में वैभव ने अंडर-19 ही नहीं, बल्कि सीनियर लेवल क्रिकेट में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
आईपीएल में खेलने का अनुभव रखने वाली आयुष–वैभव की जोड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत मानी जा रही है। भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ इस टूर्नामेंट में उतर रहा है। चोट के कारण पिछली सीरीज से बाहर रहे आयुष अब पूरी तरह फिट हैं और कप्तानी के लिए तैयार हैं।
???? कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
-
टीवी लाइव: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
-
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
-
मैच समय (IST): दोपहर 1 बजे
एक ही दिन में तीन मैच होने के कारण कुछ मुकाबले टीवी पर और बाकी ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाएंगे, जबकि भारत के सभी मैच टीवी पर जरूर दिखाए जाएंगे।
????️ मेजबानी: जिम्बाब्वे और नामीबिया
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुलावायो में खेला जाएगा। इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं।
???? अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 4 खिलाड़ी
-
क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका) – 9 मैच | 28 विकेट
-
वेस्ली मधेवेरे (जिम्बाब्वे) – 18 मैच | 28 विकेट
-
मोइसेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया) – 13 मैच | 27 विकेट
-
ग्रेग थॉम्पसन (आयरलैंड) – 19 मैच | 27 विकेट
???? भारत–अमेरिका अंडर-19 टीमें
???????? भारत अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद इनान, हरवंश पंगालिया
???????? अमेरिका अंडर-19 टीम
उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), अदनित झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रायान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी
news desk MPcg