Corona New Variant: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस
Corona New Variant: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस
Corona New Variant: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के 743 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई है। पिछले 24 घंटों में दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से होने वाली कुल मौतें 10 से ज्यादा हो गई हैं। राज्य में कुल 8,349 की जांच की गई है, जिसमें 6,400 आरटीपीसीआर और 1,949 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।
कई राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट आ रही है। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक JN.1 के मामलों की पुष्टि की है। इनमें केरल, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और दिल्ली शामिल हैं। हालांकि लोगों में बहुत अधिकांश में हल्के-मध्यम स्तर के लक्षण दिख रहे हैं और वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मिली गाइडलाइनों के अनुसार, अब सर्दी, खांसी, जुकाम, और सांस के रोगियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे रोगियों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी, और यदि पॉजिटिव पाया जाता है, तो उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ लैब में भेजा जाएगा। साथ ही इन रोगियों को कोविड रिपोर्ट नहीं आने तक आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नए वेरिएंट के लक्षणों को समझें। डॉक्टरों के अनुसार, नए वेरिएंट के साथ न केवल संक्रमण बढ़ा है, बल्कि लोगों में कोरोना का डर भी बढ़ रहा है। हालांकि, इसे सामान्य सर्दी-फ्लू से मिलता-जुलता महसूस किया जा रहा है। इसका मतलब है, कि हर बार बुखार, सर्दी-खांसी होना यह नहीं दिखा सकता कि आप कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि सर्दी-फ्लू और कोरोना के लक्षणों में छोटे-मोटे अंतर हैं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है।
Newsdesk