Scam in RGPV: आरजीपीवी के 20 करोड के घोटाले का आरोपी मयंक अहमदाबाद में हुआ गिरफ्तार

Scam in RGPV: आरजीपीवी के 20 करोड के घोटाले का आरोपी मयंक अहमदाबाद में हुआ गिरफ्तार

Scam in RGPV: आरजीपीवी के 20 करोड के घोटाले का आरोपी मयंक अहमदाबाद में हुआ गिरफ्तार


भोपाल।Scam in RGPV: हाल ही में राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी आरजीपीवी यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला सामने आया है।आपको  करीब 20 करोड़ रुपए का घोटाला यहां पर हुआ है। इस घोटाले में शामिल मयंक को एसआईटी की टीम ने अहमदाबाद में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर एसआईटी टीम को सौंप दिया है। विश्वविद्यालय में जिस समय घोटाला हुआ था। उस समय मयंक आरबीएल बैंक में कार्यरत था। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाते से जो करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए थे। वह मयंक के खाते में जमा हुए थे। लेकिन इन्हें विश्वविद्यालय के खातों में जमा होना बताया गया था। 

जांच के लिए 6 सदस्यों की एसआईटी गठन

इस घोटाले की जांच के लिए 6 सदस्यों की एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस को अहमदाबाद में मयंक के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अहमदाबाद में उसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। इसको देखते हुए एसआईटी की टीम अहमदाबाद गई। मयंक को अहमदाबाद से गिरफ्तार करके भोपाल लाया गया है। उसके ऊपर जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआईटी की टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद घोटाले और घोटाले में शामिल अधिकारियों की भूमिका उजागर होगी।

 कुलपति से लेकर रजिस्ट्रार पर शामिल होने के आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 करोड़ रुपया जो आरजीपीवी का था। उसे निजी खातों में ट्रांसफर किया गया और इस काम में यूनिवर्सिटी के कुलपति से लेकर रजिस्ट्रार तक सभी के शामिल होने के आरोप लगे हैं। भोपाल पुलिस ने यूनिवर्सिटी के कुलपति सुनील कुमार, तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत, उस समय वित्त नियंत्रक रहे ऋषिकेश वर्मा, मयंक कुमार सहित 5 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है।