Mahashivratri 2024: मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

Mahashivratri 2024: मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

Mar 8, 2024 - 15:56
Mar 8, 2024 - 15:57
 0  71
Mahashivratri 2024: मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

उज्जैन।Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर कई धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। साथ ही सभी देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएं, यही प्रार्थना है। आपको बता दें कि इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महानिर्वाणी अखाड़े के ध्वज का पूजन भी किया। जोकि महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर  महाकाल मंदिर के शिखर पर लगाया जाता है। इस मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि का आनंद ही कुछ और है। 

मोहन यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ हाटकेश्वर धाम स्थित पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सीएम यादव न उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर स्थित बोरेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस मौकै पर उज्जैन के कई मंदिर और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे के भीतर भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं। उज्जैन में सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग शिफ्ट में 1500 से ज्यादा पुलिस जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा यहां पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था, पेयजल आदि के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Newsdesk Digital media Head of City Today