Arvind Kejriwal Arrested: ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया: गहलोत

Arvind Kejriwal Arrested: ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया: गहलोत

Arvind Kejriwal Arrested: ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया: गहलोत

जयपुर।Arvind Kejriwal Arrested: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केन्द्रीय एजेंसियों की क्रूरता की चरम सीमा है। साथ ही अशोक गहलोत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा .....कि ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है। कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि क्या ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है। कि भाजपा का हर नेता दिर रात 400 पार का शोर मचा रहा है। भाजपा को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं इसलिए तो इस तरह के तानाशाही कदम उठाए जा रहे हैं।