IPS Manoj Sharma: आईपीएस मनोज शर्मा बने महाराष्ट्र के आईजी 

IPS Manoj Sharma: आईपीएस मनोज शर्मा बने महाराष्ट्र के आईजी 

IPS Manoj Sharma: आईपीएस मनोज शर्मा बने महाराष्ट्र के आईजी 

मुंबई।IPS Manoj Sharma Become Inspector General: हाल ही में बनीं फिल्म 12वीं फेल से सुर्खियां बटोरने वाले आईपीएस मनोज शर्मा को प्रमोशन मिला है। उन्हें आईपीएस से अब महाराष्ट्र का आईजी बनाया गया है। यह उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।आपको बता दें कि पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए प्रमोशन की मंजूरी दी थी।जिसके चलते आईजी बनाया गया है।

वहीं  हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "12th फेल" ने मनोज शर्मा के जीवन और संघर्ष को दिखाया। फिल्म में उनके बेहद गरीब परिवार से आने और 12वीं में फेल होने के बाद भी उन्होंने परिश्रम और उत्साह से यूपीएससी की परीक्षा पास की। और आईपीएस अधिकारी बनें।आपको बता दें कि उन्होंने प्रमोशन मिलने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करअपने शुभचिंतकों का आभार जताया। लोगों को प्रमोशन की जानकारी देते हुए मनोज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा एएसपी से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से आईजी बनने तक जा पहुंची है इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार व्यक्त किया।