Orchha Ram Temple: बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा सजकर तैयार
Orchha Ram Temple: बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा सजकर तैयार
Orchha Ram Temple : भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर, देशभर के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बुंदेलखंड की ओरछा नगरी भी तैयार है. और इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। 22 जनवरी को विशेष पूजन के साथ-साथ बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप जलाए जाएंगे। बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली ओरछा नगरी में श्रीरामराजा सरकार की विशेष पूजा का आयोजन हो रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सुबह 11.50 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे, और फिर 11.55 पर श्रीरामराजा सरकार के मंदिर में पहुंचेंगे। 12.50 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल के लिए रवाना होंगे।कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है और घर-घर के दरवाजों पर रंगोली बनाई जाएगी। इसके बाद शाम के समय कंचना घाट पर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित करके बेतवा जी की आरती होगी।
Newsdesk