PM Modi Ayodhya Speech: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी- सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए

PM Modi Ayodhya Speech: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी- सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए

PM Modi Ayodhya Speech: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी- सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए

PM Modi Ayodhya Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों के बाद हमारे राम लला आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया। और कहा कि- "हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे।"उन्होंने इस क्षण को "आलौकिक" और "पवित्र" बताया और माफी मांगते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि प्रभु श्री राम हमें जरूर माफ करेंगे।उन्होंने भारत के संविधान में भगवान राम के अस्तित्व की महत्वपूर्णता को उजागर करते हुए कहा, "भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली।"उन्होंने देशवासियों के बीच उमंग और उत्साह का सामंजस्यपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सभी को दीपावली की तैयारी का हिस्सा बनने के लिए कहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा... कि राम मंदिर वहीं बना है, जहां प्रण लिया गया था। उन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वालों को सलामी दी और कहा कि इस क्षण को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। 500 साल बाद राम लला अपने मंदिर में विराजे हैं और यह महसूस हो रहा है, कि त्रेता युग में आ गए हैं।