मप्र में भाजपा का क्लीन स्वीप, कमलनाथ ने हार कबूली, इंदौर में बने दो रिकॉर्ड

मप्र में भाजपा का क्लीन स्वीप, कमलनाथ ने हार कबूली, इंदौर में बने दो रिकॉर्ड

मप्र प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुए। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों- शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी के लिए वोट डाले गए थे। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में भी छह सीटों- सतना, दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवाऔर टीकमगढ़ में मतदाताओं ने वोट डाले थे। तीसरे चरण में सात मई को नौ लोकसभा सीटों- बैतूल, भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर और विदिशा में मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। चौथे चरण में भी लोकसभा सीटों- खरगोन, देवास, मंदसौर, उज्जैन, धार, खंडवा और इंदौर में 13 मई को वोट डाले गए थे।