भोपाल मेट्रो रेल परियोजना निर्माण कार्य के चलते हबीबगंज नाका एक महीने तक बंद
मध्यप्रदेश में भोपाल मेट्रो परियोजना का काम जोरो शोरो पर चल रहा है,इसी निर्माण कार्य के हबीबगंज नाका एक महीने तक बंद रहेगा
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लॉचिग का कार्य किया जाना है, इसके अंतर्गत मेट्रो रेल परियोजना के लिए हबीबगंज से आरआरएल तिराहा तक का रास्ता बंद किया जा रहा है।इस रूट से एक महीने के लिए ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। जिसकी सूचना निर्माण कम्पनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है.बता दे आज से 28 मई तक एक महीने के लिए रास्ते को डायवर्ट किया गया है.
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक का रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। मेट्रो बनाने वाली कंपनी ने ऐसा सुरक्षा कारणों को देखते हुए किया है.कंपनी ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। जिसके लिए एक महीने के लिए हबीबगंज नाका वाले रुट्स पर यातायात का मार्ग परिवर्तित किया है.इसमें होशंगाबाद से आने जाने वाले वाहनों को असुबिधा का सामना करना पर सकता है.
बात दे आईएसबीटी से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले वाहन,सांची बूथ सेंटर,डीआरएम ऑफिस,कस्तूरबा हॉस्पिटलस,शक्ति नगर चौराहा,बीएसएनएल तिराहा, आरआरएल तिराहा होते हुए होशंगाबाद रोड की ओर रास्ते को डाइवर्ट किया गया है।इसी प्रकार नर्मदापुरम रोड से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस, कस्तूरबा हॉस्पिटल, सांची बूथ सेंटर होते हुए आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।
Newsdesk