प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कह दी बड़ी बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रियंका शादी के बाद भी गांधी सरनेम का उपयोग करती हैं.

प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कह दी बड़ी बात

  प्रदेश में चुनाव का दौर शुरू हो गया इसी बीच प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव  चुनावी सभाओं में अपना ज्यादा वक्त दे रहे हैं. यही कारण है कि वे एक दिन में कई-कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी दौरान CM प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कुछ ऐसा कह गए मोहन यादव ने कहा प्रियंका शादी के बाद भी गांधी सरनेम का उपयोग करती हैं.जबकि शादी के बाद महिला को पति के उपनाम का प्रयोग करना चाहिए ये नकली गांधी राजनीति के चक्कर में गाँधी बने हुए है,असली गाँधी का तो पता नहीं बेचारे कहा होंगे.

बता दे सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी शादी के बावजूद मंगलसूत्र नहीं पहनती हैं. प्रियंका की शादी तो ईसाई से हुई है. प्रियंका को देखकर  भगवान के पास बैठे नेहरू जी भी आंसू बहाते होंगे कि आखिर कैसी पोती है जो मंगलसूत्र तक नहीं पहनती. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री के पीछे पड़े रहते हैं उनका मजाक बनाते हैं.साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी कुछ ऐसी बात कह दी जो वहां मौजूद लोग सुनकर दंग रह गए.उन्होंने कहा हमारे पीएम की तो शादी ही नहीं हुई है.मोहन यादव ने कहा कि "बजरंग का पट्ठा देश का प्रधानमंत्री बन गया है" तो वहीं चुनावी माहौल में मोहन यादव ने अपने भाषणों में राजा जनक को ही भगवान राम का पिता बता दिया.मोहन यादव ने गुना लोकसभा क्षेत्र के म्याना में आयोजित जनसभा में बयानबाजी की. 

बता दे वह बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे इसी बीच उन्होंने ये बाते कह डाली।