दमोह में दिखा मां दुर्गा के प्रति दिखी आस्था
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मां दुर्गा के प्रति अनोखी आस्था देखने को मिली जिसमे भक्त आधे बदन माता के दरबार में पहुंचे और परंपरा को निभाया
चैत्र नवरात्रि की नवमी को दमोह में बलखंडन माता के मंदिर में भक्ति की अनोखी पररम्परा देखने को मिली।वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए भक्त आधे बदन माता के दरबार में पहुंचे और परंपरा को निभाया।40 डिग्री तापमान में भी ऊपर कोई कपड़े पहने बिना देवी की पूजा-अर्चना करके घर से दंड भरते हुए मंदिर पहुंचे।दरअसल परंपरा के अनुसार दासोंदी गांव के अलावा अन्य गांव के लोग करीब दो किमी तक नवमी के दिन अर्धनग्न अवस्था में देवी का जयकारा लगाते हुए मंदिर तक दंडवत जाते हैं।इस परंपरा को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे।दसोदी गांव मे 90 प्रतिशत निवासी मुस्लिम समाज से है पर श्रद्धा के इस अद्भुत परिवेश में दूरदराज से आने वाले भक्तों के हर कार्य में सहयोग करते है।मुस्लिम समाज के लोग सुबह से कार्यक्रम खत्म होने तक व्यवस्था और देखरेख संभालते हैं। भक्तों ने बताया कि बलखंडन देवी की कृपा से हम लोगों पर कभी कोई समस्या नहीं आती।पूजा अर्चना के साथ ही बुधवार को दसोदी गांव में मेले का आयोजन हुआ।प्रति वर्ष नवमी के दिन मेला लगता है।
बता दे इससे पहले कुछ इसी तरह का नजारा दमोह के ग्राम मुडारी में देखने मिला है। एक महिला मां आदि शक्ति की भक्त है और चैत्र नवरात्रि की पंचमी को उसने माता के प्रति आस्था प्रकट करते हुए एक आसन लगाकर अपने शरीर पर जवारे उगाए। बिना कुछ खाए पीए माता का नाम जपते हुए यह महिला लेटी हुई है। पंचमी को रखे जवारे का विसर्जन पूर्णिमा को मां नर्मदा धाम भेड़ाघाट में किया जाएगा। महिला कौन है, इसकी जानकारी महिला ने भी नहीं दी है।
Newsdesk