Lok Sabha elections: राजस्थान में 15 लाख से अधिक नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान 

Lok Sabha elections: राजस्थान में 15 लाख से अधिक नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान 

Lok Sabha elections: राजस्थान में 15 लाख से अधिक नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान 

जयपुर। Lok Sabha elections: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इनमें से 2,74,75,971 पुरुष हैं, 2,53,51,276 महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 27475971 पुरूष एवं 25351276 महिला तथा 141229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 1554604 नव मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं।