Wireless Charging: केरल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सड़क पर चलते-चलते चार्ज हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Wireless Charging: केरल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सड़क पर चलते-चलते चार्ज हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Wireless Charging: केरल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सड़क पर चलते-चलते चार्ज हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

तिरुवनन्तपुरम।Wireless Charging: केरल सरकार के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जानकारी दी है। अगले साल से राज्य में ड्राइव-चार्ज वाला रोड प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। केरल में व्हीकल टू ग्रिड तकनीकी पर काम करने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार बड़े ऑटोमेटिव ब्रांड फिएट और प्योजो की पैरंट कंपनी स्टेलेन्टिस ने इटली में वायरलेस तकनीकी का प्रदर्शन किया है। इस तकनीकी के माध्यम से पावर ग्रिड से बिजली को रोड के नीचे बिछे कॉपर काइल में ट्रांसफर किया जाता है। कॉपर काइल्स बिजली से चार्ज होंगे। चलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक वाहन वायरलेस पद्धति से रिसीवर की सहायता से चलते हुए चार्ज हो जाएंगे। कॉपर कॉइल बिछाकर सड़क पर इस प्रोजेक्ट को तैयार करने मे 1 किलोमीटर के लिए 10 करोड रुपए का खर्च होगा। इसमें कार्बन उत्सर्जन घटेगा। अभी यह प्रोजेक्ट अमेरिका, जर्मनी,फ्रांस में शुरू हो गया है। केरल इस प्रोजेक्ट को अगले साल तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केरल में शुरू कर देगा।