Paytm Crisis Update: RBI ने दी Paytm को बड़ी राहत! डिपॉजिट बंद करने की तारीख 15 मार्च तक बढ़ाई

Paytm Crisis Update: RBI ने दी Paytm को बड़ी राहत! डिपॉजिट बंद करने की तारीख 15 मार्च तक बढ़ाई

Paytm Crisis Update: RBI ने दी Paytm को बड़ी राहत! डिपॉजिट बंद करने की तारीख 15 मार्च तक बढ़ाई

RBI Gives 15-Day Relaxation To Payt : रिज़र्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दी है।पहले यह तारीख 29 फरवरी 2024 निर्धारित थी। जिसे अब बढ़ाकर 15 मार्च, 2024 कर दिया गया है। अब ग्राहकों को अपने खाते से पैसे निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी। फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि भी पहले की तरह काम करेंगे। रिज़र्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 तक डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन करने की अधिक समयसीमा दी है। ग्राहकों को खाते से पैसे निकालने में कोई दिक्कत नहीं होगी। फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी पहले की तरह काम करेंगे। 

पेटीएम के भविष्य पर अभी भी अनिश्चितता का खतरा 

पहले 29 फरवरी को पेटीएम के सभी डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजेक्शन और टॉप-अप बंद होने वाले थे। लेकिन अब इस तिथि को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। ग्राहकों को खाते से पैसे निकालने या उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि भी 15 मार्च तक पहले की तरह ही काम करेंगे। RBI ने पेटीएम को समयसीमा बढ़ाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन संभावना है कि यह ग्राहकों को परेशानी से बचाने और पेटीएम कंपनी को व्यवसाय समेटने के लिए किया गया हो। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI और पेटीएम के बीच बातचीत चल रही है, जिससे कंपनी को लाइसेंस बचाने का एक रास्ता मिल सकता है। लेकिन पेटीएम के भविष्य पर अभी भी अनिश्चितता का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा कही है कि वे अपने खाते में जमा राशि को 15 मार्च से पहले निकाल लें या अन्य बैंक में ट्रांसफर कर दें।

FAQ को किया गया जारी 

RBI ने पेटीएम के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) को भी जारी किया है। इसमें ग्राहकों के खातों, लेन-देन, फास्टैग आदि से संबंधित सवालों के उत्तर दिए गए हैं। आप इन FAQ को RBI की वेबसाइट पर देख सकते हैं।