Jagadish Shettar Joined BJP: 6 महीने के भीतर ही कांग्रेस का दामन छोड़ कर जगदीश शेट्टार ने की घर वापसी
Jagadish Shettar Joined BJP: 6 महीने के भीतर ही कांग्रेस का दामन छोड़ कर जगदीश शेट्टार ने की घर वापसी
Jagadish Shettar Joined BJP: भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अलग-अलग राज्यों से अच्छे संदेश आ रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा में वापसी की है। शेट्टार को लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्हें भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदस्यता दिलाई। शेट्टार ने बीते साल अप्रैल में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था।भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिलने के बाद, शेट्टार और लक्ष्मण सवादी ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन पर येदियुरप्पा ने हमला किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने उन्हें हर संभव मौके दिए थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह उनकी विचारधारा के खिलाफ है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
Newsdesk