डॉ मोहन यादव ने नर्मदा नदी के सिद्धनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सुबह नेमावर पहुंचे,जहा उन्होंने मां नर्मदा के घाट पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया।
मध्यप्रदेश , सिटी टुडे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सुबह देवास जिले के नेमावर गावं पहुंचे। यहां उन्होंने जल गंगा नागर घाट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ संवर्धन अभियान के तहत सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा पूजन किया।उन्होंने घाट पर साफ सफाई भी की।जिसके बाद उन्होंने घाट किनारे संबोधन किया जाहा उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में तीज, त्योहार, पर्वों का अपना महत्व है। इनको ऋतु और मौसम के हिसाब से ऋषि मुनियों ने अपनी तपस्या, साधना से निर्धारित कर उपहार के रूप में हमें दिया है।उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में गंगा दशहरा पर्व आता है। नदी, नाले, कुएं, बावड़ियों, तालाब को व्यवस्थित कर उन्हें संरक्षित करने और जल संग्रहण की क्षमता बढ़ाने के लिए 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि इसके अंतर्गत 3574 करोड़ रुपये के काम पूरे प्रदेश में किए जाएंगे। देवास जिले में लगभग 5.60 करोड़ रुपए की लागत से काम किये जा रहे हैं। अभियान के दूसरे चरण में करीब 5.5 करोड़ पौधे रोपने का संकल्प है।डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में कुंभ पर्व होना है। सरकार इसके भी प्रयास कर रही है कि यह स्नान शिप्रा के जल से ही करवाया जाए। शिप्रा में शुद्धिकरण सहित अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री दंडी आश्रम स्थित अनोली बाबा के शिष्य की पंच समाधि स्थल भी पहुंचे और दर्शन पूजन किया।सिद्धनाथ बाबा के दर्शन कर डॉ यादव ने जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट की।
Newsdesk