"पीएम मोदी ने झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों को दिए सपनों के घर, 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में झुग्गी झोपड़ी निवासियों के लिए 1,675 नए फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को उनके नाम के घरों की चाबियां सौंपी गईं। यह परियोजना इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य झुग्गीवासियों को बेहतर आवास और सुविधाएं प्रदान करना है एक लाभार्थी, शीला बाई ने कहा, "पीएम मोदी ने हमें नरक से स्वर्ग में भेज दिया है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि हमारा भविष्य क्या होगा, क्या हमें यह मिलेगा या नहीं। आज हमारा सपना पूरा हुआ है...