गलत इरादे से भारत आए तो नहीं होगा कोई रहम: शाह की US-यूक्रेनी नागरिकों पर सीधी चेतावनी

गलत इरादे से भारत आए तो नहीं होगा कोई रहम: शाह की US-यूक्रेनी नागरिकों पर सीधी चेतावनी

नई दिल्ली में अमित शाह ने हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनसे भारत की सुरक्षा को कोई सीधा खतरा नहीं था, बल्कि ये भारत का इस्तेमाल म्यांमार जाने के लिए ट्रांजिट रूट के रूप में कर रहे थे।

एनआईए ने एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिकों को कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि ये लोग मिजोरम के रास्ते म्यांमार में सक्रिय विद्रोही गुटों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्हें आतंकी प्रशिक्षण दिया जाना था।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने वैध वीजा के बावजूद संरक्षित क्षेत्र मिजोरम में बिना अनुमति प्रवेश किया और वहां से म्यांमार जाकर हथियार, ड्रोन और ट्रेनिंग से जुड़े नेटवर्क से संपर्क साधा। इन पर आतंकी साजिश, हथियार सप्लाई और प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस बीच विशेष एनआईए अदालत ने सभी आरोपियों की कस्टडी 10 दिन और बढ़ा दी है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। गृह मंत्री ने दोहराया कि भारत में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।