Ayodhya : लाइट एंड साउंड शो से जगमगाई राम नगरी,
Ayodhya : लाइट एंड साउंड शो से जगमगाई राम नगरी,
Ayodhya: 2 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे देश में एक अद्वितीय उत्साह है। अयोध्या इस महोत्सव के लिए भगवान श्रीराम के भव्य आगमन की तैयारियों में लगी है, जैसे कि एक कन्या अपने विवाह के लिए सजती है। राम नगरी में एक चमत्कारी प्रकाश और ध्वनि का शो आयोजित किया गया है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भगवान श्रीराम की मूर्ति दिखाई जा रही है। भक्तिमय गीतों के साथ, राम की मूर्ति के चारों ओर रंग-बिरंगी रोशनीयां जल रही हैं, जो दर्शकों के दिलों को स्पर्श कर रही हैं। ऐसे माहौल में अयोध्या इस ऐतिहासिक घटना का जश्न मनाने के लिए तैयार है।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसमें सात हजार विशेष अतिथि और चार हजार संत शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक समारोह पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा। इस महोत्सव में विश्वभर के 50 देशों और सभी राज्यों से लगभग 20 हजार लोग उपस्थित होंगे।
Newsdesk